मधेपुरा, अप्रैल 26 -- चौसा, निज संवाददाता।युवा जदयू के जिलाध्यक्ष नवीन कुमार मेहता ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर इलाके में विकास को लेकर कई मांगे रखी है। सीएम को दिए गए आवेदन में युवा जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहारीगंज प्रखंड के मोहनपुर पंचायत के रहटा में कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय की स्थापना करने, बिहारीगंज में अत्याधुनिक बड़ा अस्पताल खोलने, उदाकिशुनगंज के मधुबन में बंद पड़े चीनी मिल चालू करने, बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र में एक सर्किट हाउस का निर्माण करने की मांग की है। उदाकिशुनगंज को पुलिस जिला बनाने, मुरलीगंज को अनुमंडल और सरौनी तथा नयानगर को प्रखंड का दर्जा देने आदि की मांग भी मुख्यमंत्री से की है। यह भी पढ़ें- उदाकिशुनगंज में चीनी मिल चालू करने की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.