उदाकिशुनगंज नगर परिषद को विशेष सुविधाएं दे सरकार, टैक्स में भी मिले राहत : अनसुईया देवी
मधेपुरा, जून 1 -- उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। जिले के झल्लू बाबू सभागार में आयोजित बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में उदाकिशुनगंज नगर परिषद की मुख्य पार्षद अनसुईया देवी ने नगर क्षेत्र की विभिन्न मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बैठक में मौजूद जिले की प्रभारी मंत्री शीला मंडल को नवगठित नगर परिषद उदाकिशुनगंज की चुनौतियों और विकास संबंधी आवश्यकताओं से अवगत कराया। मुख्य पार्षद ने कहा कि उदाकिशुनगंज को नगर परिषद का दर्जा तो मिल गया है, लेकिन अभी भी यहां शहरी सुविधाओं का गंभीर अभाव है। पर्याप्त संसाधन नहीं होने के कारण सड़क, नाला, बायपास, ओवरब्रिज, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं के विकास कार्यों को गति देने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को आधुनिक शहरी स्वरूप में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.