मधेपुरा, मार्च 31 -- उदाकिशुनगंज ,एक प्रतिनिधि। उदाकिशुनगंज प्रखंड के 12 पंचायतों तथा नगर परिषद क्षेत्र के सहित कुल 143 विद्यालयों में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी (पीटीएम) का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में विद्यालयों में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों, योजनाओं और बच्चों की पढ़ाई से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग की ओर से अभिभावकों को इंस्पायर अवार्ड, प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग, निपुण बिहार तथा सुरक्षित शनिवार जैसे कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। साथ ही प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के तहत विद्यार्थियों द्वारा तैयार प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया गया और सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम की झांकी भी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच प्रगति पत्र का वितरण किया गया। वहीं कक्षा पांच एवं आठ के विद्यार्थियों को स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.