मधेपुरा, मई 1 -- उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। राज्य स्तरीय सतर्कता समिति सदस्य रुपेश कुमार गुलटेन ने गुरुवार को उदाकिशुनगंज प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित व्यापार मंडल गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में सुरक्षित रखे खाद्यान्न के भंडारण को लेकर व्यापार मंडल संघ के अध्यक्ष मंटू कुमार यादव को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिसमें निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी खाद्यान्न सामग्री यत्र- तत्र बिखरे पड़े रहने के कारण हिदायत दी गई। सरकार द्वारा मुहैया कराई जाने वाली खाद्य सामग्री को सुरक्षित रखना एवं भंडारण करने की जिम्मेदारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष को सौंपी गई है। वहीं प्रखंड क्षेत्र के सभी पैक्स अध्यक्षों को होने वाली परेशानियों से व्यापार मंडल अध्यक्ष मंटू कुमार यादव ने राज्य स्तरीय सतर्कता समिति सदस्य रुपेश कुमार गुलटेन को अवगत कराय...