मधेपुरा, अप्रैल 12 -- उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। उदाकिशुनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विहिप प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार राणा ने की। इस अवसर पर विहिप के प्रांत मंत्री इंदु शेखर तथा जिला मंत्री रूपेश रंजन विशेष रूप से उपस्थित थे।बैठक में संगठन को मजबूत करने, हिंदू समाज को एकजुट करने तथा विभिन्न सामाजिक विषयों पर विस्तृत से चर्चा की गई। इस दौरान लव जिहाद, धर्मांतरण तथा गो-रक्षा जैसे मुद्दों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि इन विषयों को लेकर समाज में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है और इसके लिए संगठन के कार्यकर्ताओं को गांव-गांव तक जाकर लोगों को जागरूक करना होगा। बैठक के दौरान संगठन विस्तार को लेक...