मधेपुरा, जून 22 -- उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। मोहर्रम पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराये जाने को लेकर रविवार को आदर्श थाना कैंपस में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी समुदायों के जनप्रतिनिधि, समाजिक कार्यकर्ता एवं अधिकारियों ने बढ़ - चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम पंकज कुमार घोष ने की। एसडीएम ने बैठक के दौरान कहा कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी चिन्हित स्थलों पर लगने वाले मेला को लाइसेंस जारी की जायेगी। लाइसेंस के समय ताजिया एवं निशान निकालने के लिए रुट चार्ट देना अनिवार्य होगा।लाइसेंस के लिए बीस व्यक्तियों के आधार कार्ड पर हस्ताक्षर के साथ आवेदन के आधार पर ही लाइसेंस दी जायेगी। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर चम्पानगर थाना क्षेत्र में शांति समिति की बैठक एसडीपीओ अविनाश कुमार ने कहा कि मोहर्रम आपसी भाईच...