मधेपुरा, मार्च 22 -- उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव के पास एनएच-58 पर शनिवार को ईंट लदी ट्रैक्टर के पलटने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान पुरैनी थाना क्षेत्र के नरदह पंचायत स्थित योगीराज गांव निवासी बलदेव शर्मा के 30 वर्षीय पुत्र बालकृष्ण शर्मा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, बालकृष्ण शर्मा पुरैनी क्षेत्र के एक ईंट भट्ठा से ईंट लेकर ट्रैक्टर से उदाकिशुनगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान लक्ष्मीपुर गांव के समीप निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे गेहूं के खेत में जाकर पलट गया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों और साथ चल रहे एक अन्य ट्रैक्टर चालक की मदद से घायल को सड़क से गुजर रहे ...