अयोध्या, मार्च 22 -- अयोध्या, संवाददाता। जिले में उदर रोग, चर्म रोग और आर्थराइटिस जैसी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों का रुझान तेजी से आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति की ओर बढ़ रहा है। जिले के 22 आयुर्वेदिक अस्पतालों में इन रोगों से संबंधित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। चिकित्सकों का दावा है कि आयुर्वेदिक दवाएं इन बीमारियों के उपचार में प्रभावी साबित हो रही हैं, जिससे मरीजों का विश्वास आयुर्वेद के प्रति मजबूत हुआ है।जिले के प्रत्येक आयुर्वेदिक अस्पताल में औसतन हर महीने 700 से 1200 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। कुछ अस्पतालों में यह संख्या दो हजार तक भी पहुंच जाती है। इन मरीजों में बड़ी संख्या उन लोगों की है, जो लंबे समय से एलोपैथिक इलाज के बावजूद राहत नहीं पा सके और अब आयुर्वेद की ओर रुख कर रहे हैं। विशेष रूप से उदर रोग, चर्म रोग और जोड़ों के दर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.