उदय शंकर सभापति, रामकुमार निर्विरोध मुख्य राज्य आयुक्त
मुजफ्फरपुर, अगस्त 3 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बिहार राज्य भारत स्काउट एवं गाइड की राज्य परिषद के पद पर उदय शंकर प्रसाद सिंह सभापति और रामकुमार सिंह मुख्य राज्य आयुक्त निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। इसके अलावा रत्नेश्वरी शर्मा, चन्द्रभूषण कुमार, नागेन्द्र शर्मा, उमाकान्त चौधरी, हरेंद्र प्रसाद सिंह, संजय कुमार, सुमिति पाण्डेय, गर्गी गरिमा, मारिया जोश, सुमन कुमारी, प्राची रंजन और रानी कुमारी को उपसभापति पद पर निर्विरोध चुना गया है।राज्य सचिव सह रिटर्निंग ऑफिसर श्रीनिवास कुमार की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि किसी भी पद पर एक से अधिक वैध उम्मीदवार नहीं होने के कारण निर्वाचन नियमों के तहत सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। नामांकन पत्रों की जांच और 3 अगस्त को नाम वापसी की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद सभी वैध अभ्यर्थियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.