उदयीमान सूर्य को अर्ध्य देने के चाथ चैती छठ संपन्न
हाजीपुर, मार्च 25 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र चार दिवसीय चैती महापर्व छठ का अनुष्ठान हर्षोल्लास के साथ बुधवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य समर्पित करने के साथ संपन्न हो गया। इसके बाद व्रतियों ने पारण कर 36 घंटे का निर्जला उपवास भी समाप्त किया। चार दिनों तक श्रद्धालु मां छठी मईया के श्रद्धा और भक्ति में डूबे रहे। इस दौरान छठ मैया के पारंपरिक और आधुनिक गीतों से छठ घाट और आवासीय परिसर भक्तिमय बना रहा। ऐतिहासिक नारायणी नदी के विभिन्न घाट, तालाबों, कुओं और पोखरों पर बने घाटों के अलावा मोहल्लों के आवासीय परिसरों में बने घाटों पर छठव्रतियों ने उदयीमान सूर्य को अर्घ्य समर्पित किया। घरों की छतों पर भी कृतिम घाट बनाकर भगवान भास्कर को लोगों ने अर्घ्य समर्पित किया। साथ ही कोसी पूजन कर दीप दान किया। छठ मैया को अर्ध्य समर्पित करने के दौरान श्रद्धालु भगवान भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.