सिमडेगा, मार्च 25 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सूर्य उपासना का पर्व चैती छठ बुधवार को उदयीमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पण के साथ संपन्न हुआ। बुधवार की प्रात: जैसे ही भगवान भास्कर प्रकट हुए और उनकी पहली किरण धरा पर पहुंची, श्रद्धालुओ ने दुध से उन्हें अर्घ्य अर्पण कर सुख शांति की कामना की। इसके बाद हवन में पूर्णाहुति डाल पूजन कार्य संपन्न किया। इस क्रम में उग हो सुरुज देव जैसे मनुहार भरे गीत वातावरण में गूंजते रहे। छठ व्रतियों ने पारम्परिक तरीके से अर्ध्यदान किया। केलाघाघ डैम परिसर भी छठ व्रतियों ने उदयीमान सूर्य को अर्ध्य अपर्ण किया। इधर केलाघाघ छठ घाट में समाज सेवियों के द्वारा दूध का वितरण किया गया। पंडित कल्याण मिश्र के द्वारा पूजन कार्य संपन्न कराया गया। इधर लचड़ागढ़ में भी छठ पूजा की धुम देखी गई। वहीं केरसई के शंख नदी छठ घाट में भी बुधवार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.