चाईबासा, मार्च 26 -- गुवा, संवाददाता। गुवा के कुसुम घाट में चैती छठ पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई। मंगलवार की सुबह छठव्रतियों ने उदयीमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। घाट पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। पूरा वातावरण भक्ति भाव से सराबोर रहा। इस अवसर पर महिलाओं और श्रद्धालुओं द्वारा पारंपरिक छठ गीत गाए गए, जिससे माहौल और भी भक्तिमय हो गया। व्रतियों ने पूरी विधि-विधान और नियमों के साथ पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कुसुम घाट को विशेष रूप से सजाया गया था और स्थानीय लोगों ने मिलकर व्यवस्था को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...