अयोध्या, अप्रैल 17 -- अयोध्या। उदया पब्लिक स्कूल के पुरातन छात्र उत्कर्ष सिंह का चयन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में प्रबंधक पद के लिए हुआ है। उत्कर्ष सिंह इस समय राष्ट्रीय आवास बैंक नई दिल्ली में डिप्टी मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले उत्कर्ष बैंक ऑफ अमेरिका एवं स्टेट बैंक आफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर/असिस्टेंट मैनेजर के रूप में कार्य कर चुके हैं। उत्कर्ष ने कक्षा- 12 तक की शिक्षा उदया पब्लिक स्कूल से ली है। उसके बाद इंजीनियरिंग की डिग्री बिट्स पिलानी से ली है। उत्कर्ष एनटीएसई स्कॉलर एवं केवीपीवाई फेलो भी रह चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.