काशीपुर, फरवरी 9 -- काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा की विदाई पार्टी समारोह का आयोजन किया गया। सोमवार को विद्यालय में आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर दीपक बाली ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय में 11वीं के छात्रों ने बुलाई गई आर्केस्ट्रा पार्टी और डीजे पर छात्रों ने जमकर नृत्य किया और गीत गाकर लुत्फ उठाया। पूर्व छात्र अज्जू प्रिंस और अनस ने खामोशियां एक साज है संयारा तू तो बदला नहीं है गीत से मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान पूर्व छात्र बाली, प्रधानाचार्य प्रदीप सपरा, प्रधानाचार्य अनुज भाटिया समेत अन्य छात्रों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता ने अतिथियों का आभार व्यक्त कर बोर्ड परीक्षार्थियों को सर्वोच्च अंकों के साथ उत्तीर्ण होने की बधाई दी। गुरु वंदन छात्र अभिनंदन परंपर...