काशीपुर, मई 21 -- काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज जीव विज्ञान वाटिका में गुरुवार को प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता समेत शिक्षकों ने आम, अमरूद, अनार, पपीता, बेलपत्र, कनेर साइकस समेत विभिन्न प्रजातियों के फलदार, औषधीय पौधों का रोपण किया। इस दौरान बायोलॉजी प्रवक्ता कौशलेश गुप्ता ने बताया कि गर्मियों में पौधरोपण से पर्यावरण और मानव जीवन पर भीषण गर्मी के प्रभाव को कम करने तथा भविष्य के लिए पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने में मदद की संभावना बनी रहेगी। तपती धूप में वृक्ष ठंडी तथा प्राकृतिक छाया प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि पौधों की जड़ों के आसपास सूखी घास और पत्तियां बिछाने पर तपती धूप और अधिक वाष्पीकरण से पौधों को बचाया जा सकता है। प्रधानाचार्य ने पौधों की देखभाल को अति आवश्यक बताया। यहां मेजर मुनीष कांत शर्मा, वरिष्ठ प्रवक्ता महेश चंद्र आर...