बांका, मार्च 26 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। चार दिवसीय चैती छठ महापर्व का समापन बुधवार को प्रातःकालीन बेला में अर्घ के साथ श्रद्धा और आस्था के माहौल में संपन्न हो गया। जिलेभर के श्रद्धालुओं ने उगते हुए भगवान भास्कर को अर्घ अर्पित कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं मंगलवार की संध्या को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ देने के बाद व्रतियों ने पूरी रात जागकर छठी मइया के गीत गाए और पूजा-अर्चना की। साथ ही बुधवार की सुबह जैसे ही सूर्य की पहली किरणें आसमान में दिखीं, वैसे ही घाटों पर मौजूद व्रतियों ने विधि-विधान के साथ अर्घ अर्पित किया। जहाँ घाटों पर पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएं और पुरुष श्रद्धा में लीन नजर आए। वहीं शहर के प्रमुख घाटों सहित ग्रामीण क्षेत्रों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.