नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- राजस्थान के उदयपुर से गुजरात के सूरत जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी सुविधा शुरू करने की तैयारी कर ली है। उदयपुर सिटी और सूरत के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस अब सीधे रफ्तार भरे सफर का विकल्प देगी। ट्रेन का उद्घाटन 2 अक्टूबर को होगा, जबकि नियमित सेवा 3 अक्टूबर 2026 से शुरू हो जाएगी। खास बात यह है कि ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।2 अक्टूबर को सूरत से रवाना होगी उद्घाटन स्पेशल नई सेवा की शुरुआत उद्घाटन स्पेशल ट्रेन के तौर पर होगी। गाड़ी संख्या 09103 सूरत-उदयपुर सिटी उद्घाटन स्पेशल 2 अक्टूबर को सुबह 10 बजे सूरत से रवाना होगी। ट्रेन शाम 5:40 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। उद्घाटन स्पेशल में वंदे भारत एक्सप्रेस का 8 डिब्बों वाला रैक लगाया जाएगा। यानी पहले ही दिन यात्रियों को आधुनिक और तेज रफ्तार ट्रेन...