आगरा, अप्रैल 24 -- यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी सं. 09623-09624 उदयपुर सिटी-आसनसोल-उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि ट्रेन उदयपुर सिटी से मंगलवार 28 अप्रैल को और आसनसोल से गुरुवार 30 अप्रैल को चलेगी। ट्रेन उदयपुर सिटी से मंगलवार रात 10.30 बजे चलकर बुधवार सुबह 11.40 बजे ईदगाह स्टेशन और गुरुवार को सुबह 7.15 बजे आसनसोल पहुंचेगी। ट्रेन आसनसोल से गुरुवार को सुबह 9 बजे चलकर शुक्रवार को रात 2.35 बजे ईदगाह स्टेशन पहुंचेगी और दोपहर 2.30 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। ट्रेन में दो एसी सेकेंड, 6 एसी थर्ड, 2 एसी थर्ड इकोनॉमी, 6 स्लीपर, 4 जनरल कोच लगे होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...