चक्रधरपुर, अगस्त 30 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। रेलवे बोर्ड ने उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस के साप्ताहिक से द्वि-साप्ताहिक करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। नई व्यवस्था के अनुसार उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस शनिवार एवं रविवार चलेगी। शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस रविवार एवं सोमवार को चलेगी। इस ट्रेन का पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा और राउरकेला जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव है। रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार समय-सारणी में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। नई फ्रीक्वेंसी को जल्द से जल्द लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। बिलासपुर और उत्तर छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण रेल सुविधा है, जिससे राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच यात्रा के अतिरक्ति विकल्प मिलेंगे। यह भी पढ़ें- उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस अब सप्त...