जयपुर, अप्रैल 16 -- राजस्थान के उदयपुर जिले के कानोड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक के सरकारी आवास के बाहर बुधवार देर रात एक महिला एएनएम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान सीखर निवासी अनिता मीणा के रूप में हुई है। उसने बताया कि अनिता राजपुरा स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ थी और उसका शव डॉ. सुरेंद्र बिजारणिया के सरकारी आवास की सीढ़ियों पर मिला। पुलिस के मुताबिक, अनिता डॉ. सुरेंद्र पर शादी करने का दबाव बना रही थी। उसने बताया कि डॉ. सुरेंद्र की पिछले महीने शादी हुई थी, जिसके बाद से अनिता खासी नाराज थी।थानाधिकारी हुकम सिंह ने बताया कि परिजनों ने चिकित्सक पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि मृतका के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे ...