पीटीआई, अप्रैल 29 -- राजस्थान के उदयपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति की उसके साले ने कथित तौर पर अपहरण कर हत्या कर दी। आरोप है कि आरोपी को शक था कि उसकी बहन की मौत के पीछे उसके जीजा का हाथ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, घटना ओगना थाना क्षेत्र के अंबावी उपरेटा गांव की है। यहां करण नामक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर 28 वर्षीय पिंटू वडेरा का अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे जंगल में ले जाया गया, जहां उसके सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही उपाधीक्षक विवेक सिंह मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस टीम ने जंगल में सर्च ऑपरेशन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.