देहरादून, अप्रैल 13 -- देहरादून। उदयपुर के फील्ड क्लब में आयोजित प्रोफेशनल प्रीमियर टेनिस लीग सीजन 3 का रविवार रात समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में देशभर के 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबले में जयपुर की टीए ऑल स्टार्स ने देहरादून की टॉपस्पिन टाइटंस को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। उपविजेता देहरादून की टीम को ट्रॉफी के साथ 30 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिला।उत्तराखंड के लिए गर्व की बात रही कि टॉपस्पिन टाइटंस में प्रदेश के तीन खिलाड़ी प्रदीप पंत (कप्तान), संचित जैन और हेम कुमार पांडेय शामिल थे। व्यक्तिगत मुकाबलों में देहरादून के प्रदीप पंत और संचित जैन की जोड़ी ने 80 आयु वर्ग के फाइनल में जयपुर-कोटा की जोड़ी को 9-0 से करारी शिकस्त देकर विजेता बने। यह भी पढ़ें- देहरादून टेबल टेनिस चैंपियनशिप में अंपायरिंग करेंगी सुलतानपुर की पूजा ...