उदयपुर, मार्च 10 -- राजस्थान के पर्यटन शहर उदयपुर में जंगल में लगी भीषण आग ने एक पर्यटक की जान ले ली। शहर के बाहुबली हिल क्षेत्र में रविवार रात लगी आग के दौरान मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से घूमने आए एक युवक जंगल में फंस गए। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फायर ब्रिगेड और प्रशासन के अनुसार आग इतनी तेज थी कि करीब तीन हेक्टेयर जंगल जलकर खाक हो गया। आग की लपटों और घने धुएं के बीच फंसे पर्यटक ने इमरजेंसी नंबर पर कॉल कर मदद भी मांगी थी, लेकिन जब तक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, तब तक वह बेहोश हो चुके थे।अकेले पहाड़ी पर घूमने गया था युवक प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा तहसील स्थित ऊपरवाड़ा गांव निवासी 33 वर्षीय माखन सिंह के रूप में हुई है। बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.