उदयपुर में चुनाव हारते ही भड़के समर्थक, मतगणना स्थल पर पत्थर बरसाए; गाड़ियों में लगाई आग
नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे फेज में शुक्रवार को उपसरपंचों के चुनाव हो रहे हैं। इससे पहले गुरुवार को प्रदेश की 3716 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के लिए वोटिंग हुई। देर रात तक आए नतीजों के साथ ही कई जगह जीत का जश्न मना तो कहीं हार का गुस्सा सड़कों पर उतर आया। उदयपुर में हारे प्रत्याशी के समर्थकों ने मतगणना स्थल पर जमकर पथराव किया और आग लगा दी। गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई। वहीं झुंझुनूं में चुनाव हारे प्रत्याशियों के समर्थकों की पुलिस से भिड़ंत हो गई। चित्तौड़गढ़ में भी मतगणना में गड़बड़ी की अफवाह के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस चुनाव में कई राजनीतिक परिवारों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी थी। सलूंबर से भाजपा विधायक शांता मीणा का बेटा सरपंच का चुनाव हार गया। वहीं कांग्रेस विधायक दयाराम परमार की भाभी को भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.