पीलीभीत, मार्च 23 -- उदयपुर खुर्द में सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से नाराज ग्रामीणों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। समाधान दिवस में दिए गए पत्र में बताया कि सड़क निर्माण कार्य करीब तीन महीने पहले शुरू हुआ था। निर्माण के दौरान इंटरलॉकिंग लगाने से पहले सड़क किनारे साइडिंग दीवार और नालियों का निर्माण किया गया। सड़क पर ईंटों का रोड़ा डाल दिया गया। लेकिन इसके बाद से निर्माण कार्य बंद पड़ा है। अब तक इंटरलॉकिंग नहीं बिछाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...