मैनपुरी, मई 19 -- नगर पंचायत के गांव उदयपुर में चल रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार की रात रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में उदयपुर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करने उतरी खरगपुर की टीम मात्र 73 रनों पर ऑल आउट हो गई, जिसमें ऋतिक ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। उदयपुर के गेंदबाज दीपक यादव ने 3 और प्रिंस यादव ने 2 विकेट चटकाए। जवाब में उतरी उदयपुर की टीम ने मात्र 5 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर 10 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। दीपक यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मैच का शुभारंभ युवा सपा नेता हर्ष यादव ने फीता काटकर किया था। यह भी पढ़ें- पड़रिया पैंथर्स और एसआरएस टाइगर्स की जीत दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। कृष्णा नगर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चिराग गुप्ता की 80 रनों (8 छक्के) की तूफानी पारी की बदौल...