उदयपुर, मार्च 1 -- उदयपुर जिले की कोटड़ा तहसील के दूरदराज जनजातीय और पहाड़ी क्षेत्रों में 170 एकड़ में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़ हुआ है। छापेमारी के बाद अवैध खेती को नष्ट कर दिया गया है। अफीम की खेती सामोली, खुना और पीपली में की जा रही थी। जब्त की गई अफीम की कीमत करीब 275 करोड़ रुपये के आसपास आंकी गई है। नशे के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई एनसीबी (NCB), राजस्थान मादक पदार्थ निरोधी कार्यबल (ANTF) और राज्य पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई है। मामले में फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए एनसीबी और राजस्थान एएनटीएफ द्वारा गहन निगरानी और जांच पड़ताल की जा रही है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इन इलाकों में अफीम की अवैध खेती करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।आरोपी मौके से फरार हो गए अफीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.