उदयपुर, जनवरी 25 -- उदयपुर में रविवार को सड़क किनारे नाश्ता कर रहे दो लोगों को तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस के मुताबिक इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। यह एक्सीडेंट अंबामाता में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि दो लोग एक ठेले के पास ही खड़े होकर नाश्ता कर रहे थे तभी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सबसे पहले ठेले को टक्कर मारी और फिर दोनों उसकी चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि दो और लोग भी घायल हुए हैं। सुबह का समय था इसलिए सड़क पर ज्यादा गाड़ियां भी मौजूद नहीं थी। कार सवार मौके से तुरंत फरार हो गया। इस दौरान ठेले पर रोज की तरह और भी कुछ लोग नाश्ता कर रहे थे। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों को संभलने का मौका ही नहीं मिल सका। मृतकों की पहचान अब्दुल मजीद और मोहम्मद इमरान के रूप में हुई, दोनों छिपका कॉलोनी ...