लखनऊ, जनवरी 19 -- लखनऊ के उदयगंज के डायमंड डेयरी क्षेत्र में गंदे पानी की समस्या लोगों के लिए गंभीर संकट बनी हुई है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के हाल ही में किए गए निरीक्षण और अधिकारियों को सख्त निर्देश देने के बावजूद हालात में कोई ठोस सुधार नहीं दिख रहा। खंदानी पुरवा, नई बस्ती, बर्फखाना, क्ले स्क्वायर, उदयगंज कबीर मार्ग और तत्व बाबूलाल बिहारी मार्ग सहित कई इलाकों में आज भी घरों में गंदा और बदबूदार पानी पहुंचा। जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से नलों से सीवर मिला पानी आ रहा है।इससे न केवल रोजमर्रा की जरूरतें प्रभावित हो रही हैं, बल्कि स्वास्थ्य को लेकर भी गंभीर खतरा पैदा हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों में पेट और त्वचा संबंधी बीमारियों की आशंका बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.