गिरडीह, जून 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सामाजिक सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय 'सुकन्या लक्ष्मी जन सहयोग फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट' द्वारा शनिवार को गिरिडीह में व्यापक स्तर पर सामाजिक सुधार और स्वास्थ्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संस्था की ओर से उदनाबाद पंचायत भवन में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और जरूरतमंद लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। इस स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की निःशुल्क जांच कर उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श दिया गया। साथ ही, डाबर इंडिया लिमिटेड के विशेष सहयोग से मरीजों के बीच आवश्यक दवाइयों का मुफ्त वितरण भी किया गया।महिला स्वास्थ्य कार्यक्रम स्वास्थ्य शिविर के साथ-साथ संस्था द्वारा महिला स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए रान...