बोकारो, मार्च 18 -- बोकारो , प्रतिनिधि। स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड के तत्वावधान व बीएसएल के क्रीडा व नागरिक सुविधाएं विभाग की मेजबानी में मंगलवार से सेक्टर-3 स्थित स्टील क्लब एंड रिक्रिएशन सेन्टर में अंतर स्टील बैडमिंटन चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। अंतर स्टील प्लांट बैडमिंटन चैम्पियनशिप (2025-2026) का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त के द्वारा किया गया। इस मौके पर महाप्रबंधक (एलएंड ए) सी आर के सुधांशु, महाप्रबंधक (वित्त व लेखा) धर्मेंद्र कुमार, उप महाप्रबंधक (एलएंड ए) आलोक कुमार उपस्थित थे। प्रतियोगिता का उदघाटन मैच बीएसएल बनाम जिंदल स्टील प्लांट के बीच खेला गया। जिसमें बीएसएल की टीम ने जिंदल टीम को सिंगल व डबल स्पर्द्धा में पराजित किया। अंतर स्टील प्लांट बैडमिंटन चैम्पियनशिप में बोकारो स्टील प्लांट ...