गिरडीह, जून 1 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद मे उद्घाटन के पूर्व ही असमाजिक तत्वों ने शनिवार देर रात टीवीएस शो रूम के पास उत्पात मचाया और शो रूम के आगे लगाए गए हॉर्डिंग, पोस्टर और बैनर आदि को क्षतिग्रस्त कर नष्ट कर डाला। असमाजिक तत्वों की इस हरकत से शो रूम संचालक दहशत में हैं और निकट भविष्य में किसी प्रकार की अनहोनी होने की आशंका जता रहे हैं।

शिकायत और प्रशासन की कार्रवाई शो रुम संचालक मो अरबाज ने रविवार सुबह बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर इस घटना की जानकारी दी है और पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। हालांकि इस सिलसिले में शो रूम मकान मालिक डा राजेश पोद्दार ने भी एक अलग से आवेदन देकर पुलिस को इस घटना से अवगत करा दिया है और प्रशासन से दोषियों की दबंगई के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की...