लातेहार, मार्च 9 -- बेतला, प्रतिनिधि । कुटमू शिव मंदिर स्थापना का 17 वां वार्षिकोत्सव रविवार को काफी उत्साह से मनाया गया। सबसे पहले श्रद्धालुओं ने पुजारी बिट्टू पाठक के मार्गदर्शन में महादेव शिव का जलाभिषेक और विधिवत पूजा-अर्चना की और राजा मेदिनीराय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वहीं बाद में मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारे का मौजूद श्रद्धालुओं ने भरपूर आनंद लिया।इस दौरान भक्तों के गाए एक से बढ़कर भक्ति गीतों की दर्शक-श्रोताओं ने मुक्त कंठ से सराहना की। इसमें ग्राम प्रधान मधेश्वरी सिंह,रामचरितर सिंह,पूर्व मुखिया संजय सिंह,दीपक प्रसाद,शंभू सिंह,संजीव कुमार,मनोज सिंह खरवार, लक्ष्मी प्रसाद,रुपेश,छोटू,सुधीर,मनीष,बिनोद,उमेश, चंदन,श्रवण आदि श्रद्धालुओं ने अहम भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...