उत्साह से मनाया गया डाक अभिकर्ता संघ का नौवां स्थापना दिवस
कुशीनगर, जून 17 -- पडरौना, निज संवाददाता। डाकघर के राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ भारत के नौवें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। राष्ट्रीय अधिवेशन व स्थापना दिवस समारोह के तहत जहां भुवनेश्वर (ओडिशा) में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन किया गया, वहीं राष्ट्रीय व प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर कुशीनगर में भी स्थापना दिवस उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन पडरौना में आयोजित कार्यक्रम में डाक अभिकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और संगठन की उपलब्धियों पर चर्चा की। इसके बाद अभिकर्ताओं ने मुसहर बस्ती पहुंचकर बच्चों के बीच मिठाई और फल वितरित किए। वक्ताओं ने कहा कि संगठन ने पिछले नौ वर्षों में डाक अभिकर्ताओं के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। डाक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.