पीलीभीत, मार्च 16 -- पीलीभीत। नकटादाना स्थित सपा के कैंप कार्यालय पर बहुजन नायक काशीराम की जयंती उल्लास से मनाई गई। सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने उन्हें समाज के लिए आदर्श बताया। पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां फूलबाबू, जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी नरेंद्र मिश्रा, पवन सिंह यादव, सयुस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार राजू समेत तमाम वरिष्ठ सपाई मौजूद रहे। इधर, सपा के वरिष्ठ नेता व अधिवक्ता सुधीर तिवारी ने दलित बस्ती में कुष्ठ आश्रम में डा. भीमराव अंबेडकर व काशीराम के चित्र को नमन कर माल्यार्पण किया। यहां महिलाओं से केक कटवा कर मिष्ठान वितरण कराया। इसके बाद शख्सियतों के बारे में अपने विचार रखे। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, इजहार मलिक,इदरीश अंसारी, मुकेश कुमार, प्रदीप सोनकर समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.