सीतामढ़ी, मार्च 6 -- शिवहर। रंग व गुलाल का पर्व होली पूरे जिले में उल्लास के साथ सदभाव पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो गया। होली का उमंग शहर से लेकर गांव तक रहा। शहर से लेकर गांव तक होली की खुमारी हर किसी पर छायी रही। लोगों ने होली का जमकर लुत्फ उठाया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया लोग होली के खुमार में सराबोर होते गए। बुधवार की सुबह से ही लोग मिट्टी से सराबोर हो गए। इसके बाद रंग- गुलाल का सिलसिला शुरू हुआ। लोगों ने एक दुसरे के घरों पर जाकर रंग गुलाल लगाये तथा गले मिलकर होली की शुभकामना दी। बच्चों से लेकर बूढे़ तक दिन भर होली की मस्ती में डुवे रहें। युवाओं एवं बच्चों में होली को लेकर खास उत्साह दिखा। दिन चढ़ने के साथ ही लोगों का उत्साह चरम पर पहुंचने लगा था। बच्चियों ने गांवों व मुहल्ले के घर-घर जाकर अपनी सहेलियों और भाभियों के साथ हंसी-ठिठोली करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.