हरदोई, अप्रैल 29 -- हरदोई। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों में खींचतान मच गई। सैकड़ों लोग पंडाल में रखी कुर्सियां के ऊपर खड़े हो गए। कभी मोदी-मोदी तो कभी भारत माता की जयकारे नारे गूंजने लगे। लोगों को कुर्सियां पर बैठाने के लिए पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए। कई लोग बेरीकेडिंग फांदने पर आमादा हो गए। ऐसे में पुलिस के साथ एडीएम प्रफुल्ल कुमार, एसडीएम एसके मिश्रा, सीओ अशोक सिंह ने मोर्चा संभाला। पुलिस कर्मियों ने कभी डांटा तो कभी प्यार से समझाकर नीचे बैठने को कहा। युवा कभी बैठ जाते तो कभी फिर कुर्सियों पर खड़े हो जाते। यह भी पढ़ें- उत्साह और उमंग के बीच पीएम का भाषण सुनकर लौटे भाजपाई यह भी पढ़ें- पीएम मोदी की अगवानी को मल्लावां तैयार, गंगा एक्सप्रेसवे का आज करेंगे लोकार्पण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...