उत्साह पूर्वक मनाया नंद महोत्सव
गोरखपुर, जून 1 -- गोरखपुर। अग्रवाल भवन में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर अग्रवाल समाज की महिलाओं की ओर से भजन-कीर्तन का क्रम जारी है। सोमवार को समाज की महिलाओं ने बहुत ही उल्लास पूर्वक नंद महोत्सव मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत मानसपाठ से हुई, जिसके बाद श्री कृष्णा शरणम् मम: अष्टाक्षर का जाप किया गया। भजन-कीर्तन एवं मंगल गीत से वातावरण भक्तिमय बना रहा। महोत्सव के दौरान छोटे लल्ला कृष्ण भगवान के स्वरूप की झांकी प्रस्तुत की गई। उत्सव में समाज के गोपाल कृष्ण अग्रवाल, रणछोड़ दास, श्याम मोहन एवं केबी अग्रवाल सहित नीलम अग्रवाल, शोभा अग्रवाल, रोली अग्रवाल, रीता अग्रवाल, गरिमा अग्रवाल आदि ने आरती उतारी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.