गोरखपुर, जून 13 -- गोरखपुर। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर अग्रवाल भवन में भजन-कीर्तन का क्रम जारी है। शनिवार को 28वें दिन अग्रवाल समाज की महिलाओं द्वारा उल्लास पूर्वक भव्य 'शरद पूर्णिमा उत्सव' आयोजित किया गया। उत्सव में पूर्णिमा, ललिता, सीमा, रजनी, अंजू, शीला एवं पद्मजा ने मुख्य मनोरथी के रूप में अपनी श्रद्धा निवेदित की। अनुष्ठान को दिव्य भव्यता प्रदान करने में पुष्पदंत जैन, दीप, केबी अग्रवाल, मिथिलेश, राजू गर्ग सहित स्मिता, शर्मिला, रमा, सोनी, मंजू और अस्मिता का विशेष सहयोग रहा। इसके बाद भगवान की अलौकिक महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- उत्साह पूर्वक मनाया गया शरद पूर्णिमा उत्सव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...