रामपुर, मई 21 -- कृष्णा विहार स्थित किड्जी स्कूल में सोमवार से तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया था। कैंप के दौरान पहले दिन बच्चों को योगा एवं व्यायाम का अभ्यास और पिग्गी बैंक पेंटिंग करवाई गई । कैंप के दूसरे दिन बच्चों से साइंस एक्सपेरिमेंट में मैजिकल इंक, टेस्ट बड्स एक्टिविटी तथा नॉन-फायर कुकिंग एक्टिविटी करवाई गई और कैंप के तीसरे यानि अंतिम दिन बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट एक्टिविटी करवाई गई। कैंप में बच्चों ने बिना आग के बनाई जाने वाली चीजों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए भेलपुरी, सैंडविच, मेंगो जूस, फ्रूट चाट आदि बनाई साथ ही वेस्ट मटेरियल से पेन होल्डर एवं पेपर बैग बनाना सीखा। यह भी पढ़ें- उत्साह के साथ संपन्न हुआ तीन दिवसीय समर कैंप कैंप के समापन के अवसर पर स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्चों को पूल पार्टी करवाई गई जिसमे बच्चों ने...