बांदा, मई 1 -- बांदा। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से गुजरात स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय में छात्र पदयात्रा, गोद लिये गये गाव में स्वच्छता अभियान, संरक्षित वन क्षेत्र का शैक्षिक भ्रमण, विश्वविद्यालय डेयरी फार्म का भ्रमण तथा गुजरात की संस्कृति एवं विकास पर आधारित डॉक्यूमेंट्री/चलचित्र प्रदर्शन जैसे कार्यक्रम आयोजित किये गये। शुभारम्भ पदयात्रा से हुआ, जिसका उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसवीएस राजू ने किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र की एकता, विविधता एवं सांस्कृतिक समृद्धि के महत्व को समझने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।इस यह भी पढ़ें- पीयू में धूमधाम से मना...