उत्साह के साथ मनाया गया संयम महोत्सव
बाराबंकी, जून 3 -- फतेहपुर, संवाददाता। नगर के जैन धर्मशाला में संयम महोत्सव भावपूर्ण ढंग से मनाया गया। आयोजित समारोह में साध्वी बनने की दीक्षा धारण करने जा रही विधि जैन का सम्मान, सत्कार किया गया। दरियाबाद कस्बे के ऋषभ जैन की पुत्री विधि 25 जून को लखनऊ के काकोरी जैन मंदिर में दीक्षा धारण करेंगी। इसके पूर्व फतेहपुर के त्यागी भवन से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमे विधि दीदी को बघ्घी पर आसीन कर जैन धर्मशाला लाया गया। जहां संयम महोत्सव के अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर अध्यक्ष जैन समाज सचिन जैन ने कहा, जैन धर्म में संयम मार्ग का विशेष महत्व है। इस कठिन मार्ग पर चलते हुए जैन संत केशों को अपने हाथ से अलग करते हैं। संत पैदल यात्रा करते हैं। विधि दीदी संसारिक वैभव का त्याग कर इसी संयम मार्ग पर चलने जा रही हैं। इससे प्रेरणा लेकर हम सभी सांसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.