उत्साह के साथ मनाया गया अभियंता दिवस
जमशेदपुर, सितम्बर 16 -- सोना देवी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी के विवेकानंद ऑडिटोरियम में 59वां अभियंता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन और समापन राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान के साथ हुआ। भारत रत्न एम. विश्वेश्वरैया की जयंती पर आयोजित इस समारोह में जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता रविकांत चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई में ईमानदारी, अनुशासन और पारंपरिक व आधुनिक ज्ञान में तालमेल बनाने की प्रेरणा दी।समारोह में कार्यपालक अभियंता अजय प्रजापति ने देश में इंजीनियरिंग की शुरुआत पर प्रकाश डाला। कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने अभियंताओं की सेवा को नमन करते हुए विद्यार्थियों से शोध, नवाचार और व्यावहारिक कार्यों पर जोर देने को कहा। यह भी पढ़ें- ईडीआईसी ने पहली बार मनाया अभियं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.