महोबा, अप्रैल 30 -- महोबा, संवाददाता। दानवीर भामाशाह की जयंती वीर भूमि में उत्साह के साथ मनाई गई। वैश्य समाज ने जयंती पर भामाशाह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने कीअपील की। साहू- राठौर समाज के कुलभूषण परम पराक्रमी दानवीर भामाशााह की जयंती कांशीराम कालौनी में सुनील साहू के आवास में मनाई गई। संतोष साहू एडवोकेट ने भामाशाह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्र रक्षा के प्रति त्याग, समर्पण और दानवीरता के प्रतीक भामाशाह पराक्रमी योद्धा थे। मेवाड़ की हल्दीघाटी में महाराणा प्रताप पर संकट आने पर भामाशाह ने अपनी सभी संपत्ति दान में दे दी थी। यह भी पढ़ें- इटखोरी में मनाई गई दानवीर भामाशाह जयंती कृपाशंकर साहू ने कहा कि भामाशाह होने आसान नहीं है। लोगों को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। सुशील साहू ने भी उनके जीवन पर प्रकाश ड...