गढ़वा, फरवरी 23 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सोमवार को नगर निकाय चुनाव में गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत कुल 21 वार्डो में 42 बूथों पर मतदान संपन्न हुआ। इस दौरान मतदाताओं ने पूरे उत्साह में मतदान किया। कुछ बूथों पर शाम पांच बजे के बाद भी मतदाताओं का लंबी कतार देखा गया। मतदाताओं की सबसे अधिक भीड़ टंडवा में देखी गई। वहां पर शाम पांच बजे के बाद भी वोटिंग के लिए मतदाता कतार में खड़े रहे। बालिका हाई स्कूल में दोपहर ढ़ाई बजे तक कुल 836 में से तीन सौ मतदाताओं ने अपना-अपना मताधिकार का प्रयोग किया। इसी तरह कान्दू मोहल्ला में नगवां में बूथ संख्या दो पर कुल 797 में से तीन बजे तक 472 लोगों ने मतदान किया। नगवां में बूथ संख्या एक में कुल 583 में तीन बजे तक 381 मतदाताओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया। सोनपुरवार में बूथ संख्या दो पर कुल 1113 में साढ़े तीन बजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.