गढ़वा, अगस्त 12 -- मझिआंव। प्रखंड क्षेत्र के आरके पब्लिक स्कूल ऊंचरी में देशभक्ति और उत्साह के साथ हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन स्कूल के प्राचार्य केआर झा के नेतृत्व में बुधवार को किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के सभी छात्र -छात्राओं और शिक्षकों के द्वारा स्कूल से ऊंचरी गांव तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा मुखदेव हाई स्कूल चौक से मझिआंव होते हुए वापस लौटी। पूरी यात्रा देशभक्ति के नारों से गूंज उठी। छात्रों और शिक्षकों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को याद किया गया। सभागार में आयोजित सभा में प्राचार्य ने महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, डॉ राजेंद्र प्रसाद और स्वतंत्रता संग्राम के अन्य महापुरुषों के अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- जीडी कॉलेज में पेंटिंग प्रतिय...