फतेहपुर, मई 31 -- फतेहपुर। जिले में रविवार को अहिल्याबाई होल्कर की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बसपा एवं भाजपा समेत अन्य संगठनों ने विभिन्न स्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए। अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया और बाद में गोष्ठी के माध्यम से उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का वक्ताओं ने बखान किया। शहर के शादीपुर स्थित सपा कार्यालय में बाबा साहेब वाहिनी के जिलाध्यक्ष डा. अमित पाल के नेतृत्व में जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि होल्कर अपने अद्वितीय परोपकारिता के लिए लोकमाता के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने सैकड़ों मंदिरों, घाटों और धर्मशालाओं का निर्माण या जीर्णोद्धार किया। यह भी पढ़ें- पाल, बघेल और धनगरों को दिलाया जाएगा सम्मान: सपा इस मौके पर जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार, पूर्व सांसद डा. अश...