उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी और शास्त्री की जयंती
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 3 -- टेउंगा स्थित संस्कार ग्लोबल स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। शुभारंभ विद्यालय के निदेशक रंजन सिंह और प्रिंसिपल समीना अख्तर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। निदेशक रंजन सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचार और जीवन मूल्य आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने पहले थे। चेयरपर्सन डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने कहा कि देश के निर्माण में दोनों महापुरुषों का योगदान अप्रतिम है। संचालन अविनाश सिंह, संगीत दुबे ने किया। इस अवसर पर प्रकाश त्रिपाठी, अखिलेश मिश्र, गुंजन सिंहा, अंकिता तिवारी, शुभी अली, लक्ष्मी देवी, श्रद्धा पांडेय, गोविंद सिंह, शिवम त्रिपाठी, स्वाति पांडेय आदि रहे। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: धूमधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.