सीतामढ़ी, मई 28 -- अंजनी सिंह बाजपट्टी। बकरीद पर्व के मद्देनजर बुधवार को आयोजित शांति समिति की बैठक में भाईचारे और सद्भाव के माहौल में पर्व मनाने का निर्णय लिया गया। बीडीओ वरुण केतन, सीओ प्रभात कुमार, थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों और आम आवाम से तीन दिवसीय इस पर्व के दौरान अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, प्रतिनियुक्त कर्मियों को सहयोग करने, समय से किसी अप्रिय माहौल की सूचना देने तथा पूर्व की शांति सद्भाव की परंपरा को कायम रखने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- सुपौल : बकरीद को लेकर निकला फ्लैग मार्चबैठक में निर्णय अधिकारियों ने सरकार के निर्देशों का अनुपालन करते हुए कुर्बानी की परंपरा का निर्वहन करने का भी आह्वान किया। साथ ही कहा कि सभी संवेदनशील जगहों पर मजिस्ट्रेट के साथ अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। इस अवसर पर ...