सिमडेगा, फरवरी 28 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। झारखंड राज्य पेंशनर समाज जिला इकाई द्वारा होली मिलन समारोह पेंशनर भवन में उत्साह एवं उमंग से मनाया गया। होली मिलन समारोह में विभिन्न समुदायों के लोग शामिल थे। प्रेम और भाईचारे का जिवंत मिशाल होली मिलन समारोह में देखने को मिला। सभी एक दूसरे को रंग गुलाल लगा कर होली त्योहार की बधाई एवं स्वास्थ्य जीवन की शुभकामनाएं देते हुए मांदर के थाप पर पारंपरिक फगुआ गीत गा कर आनन्द विभोर हो गए। होली मिलन समारोह में समाज के अध्यक्ष इग्नेश तिर्की, सचिव राम कैलाश राम, देवेंद्र प्रसाद तिवारी, रामबिलास शर्मा, साधु मलवा, एतवा मांझी, अगस्तूस एक्का, दुबराज बड़ाइक, अर्जुन मिस्त्री, मेर्खा आलो बाड़ा, महंत भगत सुर्यनारायण प्रसाद सावधानी कुल्लू नन्दलाल राम कंचन रानी एक्का जवाहर प्रसाद के अतिरिक्त काफी संख्या में पेंशनर्स...